Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : छठ व्रतियो के बीच हुआ फल का वितरण

Gidhaur.com (अलीगंज/जमुई) : लोक आस्था के महान पर्व चैती छठ के मौके पर अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया पंचायत के हिलसा गांव में शुक्रवार को धार्मिक कार्यो में विशेष रूचि रखने वाली समाजसेवी महिला सुलेखा देवी एवं शीलु देवी के द्वारा छठ व्रतियो के बीच फल का वितरण किया गया।

समाजसेवी महिला सुलेखा देवी ने बताया हिन्दूओ के लोक आस्था व नेम निष्ठा का महान पर्व छठ है। लोगों को सामाजिक कार्य में बढ चढकर सहयोग करनी चाहिए। वही पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी शीलु देवी ने बताया कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। छठ पर्व लोक आस्था व विश्वास का पर्व है।

इस पर्व को लोग नेम निष्ठा, आशा, विश्वास के साथ मनाते आ रहे है। भगवान भास्कर को लोग 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर को पवित्र स्थान पर अर्धय देकर परिवार व समाज की सुखमय जीवन की कामना करते है।

इस मौके पर सैकड़ों छठ व्रतियो के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग के अलावे ग्रामीण मौजूद थे।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई     |     23/03/2018, शुक्रवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ