Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : सरपंच के नेतृत्व में चलाया गया जागरूकता अभियान

[gidhaur.com| अलीगंज (जमुई)] :- बीते मंगलवार को गांवों में बढ़ रहे छोटे - छोटे विवादों एवं आपसी मनमुटाव तथा स्वच्छता के प्रति लोगों के बीच एक जागरूकता अभियान की शुरुआत  अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर पंचायत के सरपंच राजेश मालाकार के नेतृत्व में पंचायत के वार्ड नंबर एक झंझरी गांव से किया गया।
इस बारे में सरपंच मालाकार ने बताया कि लोगों के बीच बढ़ रहे छोटी बात को लेकर आपसी विवाद थाना तक चली जाती है।उसके बाद कोर्ट में जाकर लोगों को परेशान होना पड़ता है।आखिर सरकार इसी को लेकर ग्राम कचहरी की स्थापना किया था।कि ग्रामीण क्षेत्र में छोटी छोटी बात में विवाद होने के बाद उस मामले को ग्राम कचहरी ने निपटाया जाय।लेकिन लोगों के बीच खासकर ग्रामीण क्षेत्रो में लोग जानकारी के अभाव में परेशान होते जा रहे हैं।और  लोगों में आपसी विवाद बढ़कर विकराल रूप ले लेता है।जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।उन्होंने ने ग्रामीण लोगों  के बीच गांव-गांव जाकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान की शुरुआत किया है।उन्होंने ने कहा कि पुरे पंचायत के सभी गांव में स्वच्छता व आपस में बढ़ रही विवादों को दुर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।झंझरी गांव में लोगों को  छोटे-छोटे विवाद में हो रहे परेशानी,एवं गांव स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियाँ दी गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत के सभी वार्ड ग्रामीणों के साथ जागरूक किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 30/3/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ