Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : जदयू का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Gidhaur.com (सोनो) : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर सोनो प्रखंड जदयू की ओर से रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सरधोडिह गांव में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने की।

मौके पर उपस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी सुबोध केशरी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में जिला महासचिव निरज कुमार सिंह, जयनंदन सिंह, बालमुकुंद यादव, जदयू नेत्री सुनिता कुमारी, सुमन कुमार सिन्हा, मो. इजहार अहमद, मो. तौफीक अंसारी, विकास बौद्ध, विजय सिंह, विनोद कुमार, गुलाब मरांडी, विजय हांसदा, अवधेश ठाकुर, अयोध्या मंडल, कारु तुरी, सुरेश शर्मा सहित जदयू के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

चंद्रदेव बरनवाल
सोनो      |      25/02/2018, रविवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ