Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : दरखा के वार्ड नंबर सात में नाली नहीं रहने से जलजमाव

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : जिले के अलीगंज प्रखंड के दरखा पंचायत के वार्ड नंबर सात में नाली नही रहने से ईट सोलिंग के ऊपर सड़क पर जलजमाव हो गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड निवासी मो. फैयाज ने बताया कि सात निश्चय योजना के तहत ईट सोलिंग हुआ, लेकिन नाला का निर्माण नही होने से सभी घरों का पानी सड़को पर गिरता है। जिससे आम लोगों को प्रतिदिन जलजमाव से जुझना पड़ रहा है।
मो. जाकिर ने कहा कि नाला नही होने की वजह से परेशानी हो रही है। मो. गोरू ने बताया कि नाला का निर्माण नही होने से सभी घर का गन्दा पानी सड़क पर गिर रहा है। जिससे सड़क पर पानी का जलजमाव हो गया है और लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों के सामना करना पड़ता है। मो. महबुब ने बताया कि नाला नही होना लोगों को परेशानी का सबब बन गया है। मो. रियाज का कहना है कि लोगों को रोजाना कीचड़ से गुजरना पड़ता है। लोगों ने बीडीओ को आवेदन देकर नाला निर्माण करवाने की मांग की है।
चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई      |     09/01/2019, मंगलवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ