Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : शुक्रवार को खैरा उच्च विद्यालय के सभागार मे नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जंयती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड युवा स्वयं सेवक अमित सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्धघाटन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज साह एवं महामंत्री विवेक सिन्हा द्वारा  दीप प्रज्जवलित व स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज साह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का आज 155वां जयंती मनाया जा रहा है। उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रूको मत, यह कथन सुनते ही स्वामी विवेकानंद जी का अनुसरण हम सब करते है, जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद ने विदेशो मे जाकर भारतीय संस्कृति का प्रचार किया और भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने का काम किया, आज हम सब एवं समस्त युवा पीढ़ी को उनकी जीवनी को पढकर उनके बताए मार्ग पर चलने कि जरूरत है। 

इस अवसर पर जिलामहामंत्री विवेक सिन्हा ने कहा कि आज के युवा वर्ग पश्चिमी सभ्यता के शिकार होते जा रहे है। जिस प्रकार से स्वामी जी ने अपनी संस्कृति और सभ्यता का अलख विश्व मे जगाए रखा उसी प्रकार से आज भी युवाओं को अपने संस्कृति के प्रति जागरूक बनना चाहिये। 
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सोनु रावत ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर नीलेश कुमार, प्रवेश कुमार, राकेश कुमार, उदय कुमार, संजीव कुमार, सुजीत सिंह, रणवीर कुमार, मुकीम अंसारी, हुसैन कुमार, रिंकी कुमारी, संजीत ठाकुर, मुकेश प्रजापति, साजन साव, कपिल पंडित, अमित सिंह, नवीन विश्वकर्मा, राम कुमार, शुभम कुमार, प्रमोद कुमार, रिंकी कुमारी, श्रुति सिन्हा एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे।
सुशान्त साईं सुन्दरम
Gidhaur.com      |      12/01/2018, शुक्रवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ