Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को जनजागरण के मकसद से कन्या मध्य विद्यालय, गिद्धौर की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
यह जागरूकता रैली पूर्वाह्न 10:30 बजे कन्या मध्य विद्यालय से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्ग से होते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय तक पहुंची। जहाँ मौजूद लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए नारे लगाए गए और शपथ दिलाई गई।
इस शपथ में लोकतंत्र में पूर्ण आस्था के साथ देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखने की बात कही गई। साथ ही सभी मतदाताओं को प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान जमुई जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मुख्य का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
रैली के समाप्ति उपरांत बीएलओ राजवंश केशरी ने लोकतंत्र में मतदान की महत्ता बताई।
इस जागरूकता रैली में शिक्षिका रावत निर्मला इंद्रदेव, रीता कुमारी, बीएलओ शिक्षक राजवंश केशरी, बटेश्वर राम, संजय रजक, गिद्धौर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री कौशलेन्द्र कुमार, शिक्षक बच्चन कुमार ज्योति, प्रखंड कार्यालय के अन्य पदाधिकारियों सहित स्थानीय मतदाता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सुशान्त साईं सुन्दरम
गिद्धौर     |      25/01/2018, गुरुवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ