Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : कायस्थ महासभा के प्रखंड अध्यक्ष बने बमशंकर, राकेश सचिव मनोनीत

Gidhaur.com (चकाई) : बहुद्देशीय विकास केंद्र परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक बैठक प्रो. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन विस्तार सहित आगामी 20 जनवरी को लखीसराय में सांसद आरके सिन्हा के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गहन विचार विर्मश किया गया।
मौके पर प्रखंड के कायस्थ महासभा की कमिटी के गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक पद पर प्रो. प्रदीप कुमार, सह संरक्षक पद पर विजय कुमार सिन्हा, अध्यक्ष पद पर बमशंकर अंबष्ठा, उपाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार सिन्हा, सचिव पद पर राकेश कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव पद पर जयप्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील सिन्हा को मनोनीत करते हुए संगठन मजबूती का निर्देश दिया गया। बैठक में मौजूद प्रखंड के विभिन्न कायस्थ बाहुल्य गांवों से आये हुए लोगो को कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया।
मौके पर जिला कमिटी को सशक्त बनाने के लिए जयनन्दन प्रसाद को जिला प्रवक्ता का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया। मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष अविनाश सिन्हा, महासचिव मनोज सिन्हा, वरीय सदस्य मनोज कुमार, सचिव प्रसांत कुमार सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, बसंत प्रसाद, अनिल सिन्हा, गौतम सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।
सुधीर कुमार
चकाई     |     13/01/2018, शनिवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ