Breaking News

6/recent/ticker-posts

गंगरा : चारदीवारियों से निकली महिलाएं, मानव श्रृंखला में लिया भाग

Gidhaur.com (गंगरा) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर रविवार को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ राज्यभर में मानव श्रृंखला बनाने की कड़ी में गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगरा के निवासियों ने सराहनीय योगदान दिया।
बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ बनाये गए मानव श्रृंखला में शामिल होने बड़ी संख्या में गंगरा गांववासी एनएच 333 गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर पहुंचे। इसमें भाग लेने चारदीवारियों से निकल बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कई महिलाओं ने कहा कि जागरूकता की कमी के वजह से हमारे गांव में कई बाल विवाह हुए लेकिन अब सभी अपने बच्चों के स्वास्थ के प्रति जागरूक हो रहे हैं। बाल विवाह रुकने से लड़कियों को पढ़ने और समाज में आगे बढ़ने का मौका भी मिल सकेगा।
मानव श्रृंखला में स्थानीय भाजपा नेता कल्याण सिंह सहित गांव के दर्जनों बुद्धिजीवी व प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया।
सुशान्त साईं सुन्दरम
गिद्धौर        |      21/01/2018, रविवार



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ