Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : विधायक ने किया कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक सावित्री देवी ने शुक्रवार को फीता काट कर किया। मौके पर विधायक ने 64 बच्चों के बीच कौशल विकास कोर्स के प्रमाण पत्र का वितरण किया।
मौके पर प्रबंधक संजय मिश्रा ने बताया कि इस केंद्र से मैट्रिक और इससे आगे की पढ़ाई कर चुके 15 से 25 साल के युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत कंप्यूटर ज्ञान, व्यक्तित्व विकास, व्यवहार कुशलता, साक्षात्कार का सामना करने का गुर थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल के जरिये कराये जाएंगे। यहाँ ऑनलाइन तरीका के जरिये पढ़ाई, ऑनलाइन परीक्षा तथा प्रत्येक दिन विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाती है।सात निश्चय योजना के तहत कुशल युवा कार्यक्रम के अधीन केंद्र से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के भी अवसर सुलभ कराये जाएंगे।
वही उन्होंने कहा की यह संस्था 1080 प्रखंड में चल रहा रहा है। मेनेजिग डारेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि चकाई प्रखंड के अलावा झाझा, सोनो तथा बांका के रजोंन में कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोर्स करने के बाद सरकार के द्वारा रोजगार भी उपलब्ध कराए जायेगे तथा कंपनी द्वारा बच्चों को प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध दी जायेगी।
मौके पर बीडीओ राजीव रंजन, विजय शंकर यादव, श्यामसुन्दर राय, राजेंद्र यादव, हनुक बेसरा, बबलू रावत, शालिग्राम राय, सुरेश राम, रामेश्वर यादव, दिनेश पासवान, राजेन्द्र यादव एवं छात्र-छात्रा मौजूद थे।
सुधीर कुमार
चकाई      |      12/01/2018, शुक्रवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ