Breaking News

6/recent/ticker-posts

देश भक्ति गानों के बीच गिद्धौर में शान से लहराया तिरंगा

[gidhaur.com | अभिषेक कुमार झा] :- 26 जनवरी 2018, जी हां मौका था 69वें गणतंत्र दिवस का जब भारत की बहुमूल्य संस्कृति,सभ्यता और देशप्रेम का नजारा गिद्धौर के जमीन से लेकर आसमान तक देखने को मिला। सुबह 6 बजे से ही देशभक्ति गाने चहुंओर गूंजने लगे।
गणतंत्र दिवस के सुबह गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत तमाम पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। वहीं यदि गिद्धौर प्रखंड कार्यालय की बात करें तो प्रखंड परिसर में प्रमुख शंभु केशरी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी,  अंचलाधिकारी, विधायक रविन्द्र यादव, भाजयुमो के मनीष पाण्डे, गिद्धौर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सभी पंचायत समिति सरपंच साहिबा,  प्रमोद सिंह,फौदी यादव, पूर्व चेयरमैन योगेन्द्र पासवान, पूर्व प्रमुख श्रवण यादव, ब्लॉक कर्मी एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता तथा प्रखंड के कुछ ग्रामीण की मौजूदगी में झण्डोत्तोलन किया गया। इसके अतिरिक्त गिद्धौर थाना, सामुदायिक अस्पताल, सोना देवी मेमोरियल, पोस्ट ऑफिस, पावर ग्रीड, बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर, सार्वजनिक पुस्तकालय, कस्तूरबा विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, उ.म.वि.पतसंडा, गिद्धौर सेन्ट्रल स्कूल, स्वामी विवेकानंद एकैडमी, सत्य साँईं पब्लिक स्कूल, विनोबा भावे पब्लिक स्कूल, महाराज चन्द्रचूड विद्या मंदिर गिद्धौर, अखिलेश्वर हाई स्कूल रतनपुर, हाई स्कूल धोबघट के अलावे  तमाम शिक्षण संस्थानों सहित तमाम पंचायत के पंचायत भवन में तिरंगा शान से लहराया।

बता दें कि पूरे प्रखंड भर में आज देशभक्ति की गीतों के बीच तिरंगा फहराया गया जिसमें तमाम जाति, धर्म,समुदाय को लोग समान रूप से सहभागिता दिखाते नजर आए।

News Desk | 26/01/2018(शुक्रवार)
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ