Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : रसोईया संघ ने अपनी मांगो को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के आह्वान पर प्रखंड रसोईया संघ ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष नगीना पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अंचल सचिव कामरेड महेन्द्र यादव ने कहा कि रसोईया अपनी हक व अधिकार के लगतार संघर्ष कर रही है लेकिन सरकार रसोईया को उचित मजदुरी भी नही दे रही है। जो सरकार को उदासीन व उपेक्षापूर्ण नीति को दर्शाता है। उन्होंने ने कहा कि 29 जनवरी को जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन एवं 1 फरवरी को प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का पुतला दहन किया जायेगा। रसोईया संघ के पांच सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सात सूत्री मांग पञ भी सौंपा। मांग पत्र में 45 वे भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुरूप सभी स्कीम वर्करो विद्यालय रसोईया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो, तीन हजार पेंशन दो, हेल्थ सुविधा प्रदान करो, नयुनतम वेतन 18 हजार महीना लागू करो, स्कीम योजनाओ में कटौती बंद करो, समान काम के समान वेतन लागू करो आदि नारे लगाते हुए विभिन्न मुद्दों पर मांग पत्र दिया गया।
मौके पर तेतरी देवी, शान्ति देवी, अंजू देवी, शकुंतला देवी, उर्मिला देवी, दुखनी देवी, रामदुलारी देवी, शांति देवी, गोरेलाल यादव, पनमा देवी, मुकेश दास, लखन दास, राजेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई       |     18/01/2018, गुरुवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ