Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : आग लगने से लाखों का धान जलकर राख

Gidhaur.com अलीगंज (जमुई) :प्रखंड के सहोडा गांव में बुधवार की रात्री खलिहान में आग लगने से लाखों की धान बिचाली सहित जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार किसान संजय यादव, अनिल चौधरी, कमलेश्वरी यादव, रामपाल यादव, बौधु राम, शीतल प्रसाद का धान का पूंज खलिहान में लगा था।

बुधवार की रात्री किसान खाना खाने अपने अपने घर आ गये थे और ठंड के कारण खलिहान नही गये। किसी ने खलिहान में आग लगने की सुचना दिया। तब तक किसान खलिहान पहुंचे तब धान का पुंज में आग विकराल रूप ले लिया था। सुबह अग्निशमन वाहन आकर आग को बुझाया जा सका। अनुमान के तौर पर लाखों की धान बिचाली सहित जलकर खाक हो गया। पीड़ित किसानों ने बताया घटना की सूचना चंद्रदीप पुलिस व अंचलाधिकारी को भी  दिया गया है। आग लगने का कारण का पता नही चल पाया है।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई      |      11/01/2018, गुरुवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ