Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : 1536 दिव्यांगजनो के बीच सहायक उपकरण वितरित

दीप प्रज्वलित कर उद्घघाटन करते मंत्री व अन्य
gidhaur.com(जमुई):- शहर  के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में  गुरुवार को  भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भास्कर सिंह के अध्यक्षता में विकलांगों के लिए ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरणों के वितरण हेतु भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमान विजय सांपला झाझा के सम्मानित विधायक डॉ रविंद्र यादव जी ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत जी ,राजकिशोर सिंह ,जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास सिंह ,लोजपा नेता शुभाष पासवान ,सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का  शुभारंभ किया ।   इस  अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि  इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में माननीय सांसद की भूमिका अति सराहनीय रही।

केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि दिव्यांगों को थोड़ी सी सहारा दी जाए तो वे दूसरों का सहारा बन सकते हैं,क्योंकि उनमें प्रतिभाओं की कमी नहीं होती। यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने उन्हें दिव्यांग का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि  जमुई में सांसद चिराग पासवान के पहल पर अप्रैल माह में शिविर लगा कर जिले के 1536 दिव्यांगों को उससे संबंधित सहायक उपकरण का वितरण किया गया है। मंत्री ने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि  मंत्रालय के द्वारा दिव्यांगजनो के लिए सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड , सरकारी भवनों को चिन्हित कर उसमें सुगम्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए " सुगम्य भारत अभियान " योजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है 
सरकार द्वारा दिव्यांगजनो के लिए यूनिवर्सल आइडी प्रदान करने की योजना प्रारंभ की गईं है जिसके माध्यम से दिव्यांगजन सम्पूर्ण भारत में एक ही पहचान पत्र के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सरकारी सुविधाओं को प्राप्त कर सकते है।
मंत्रालय की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रम में हमारे विभाग द्वारा आज एडिप योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।
 दिव्यांगों को सहायक उपकरण देते मंत्री 
मंत्री ने बताया कि  पूर्व की सरकार ने दस साल में 57 कैंप लगाए, जबकि साढ़े तीन साल की एनडीए की सरकार ने 6700 कैंप लगा कर दिव्यांगों की सेवा की जो वर्ल्ड गिनिज बुक में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि जमुई में 276वां कैंप लगाया गया है जिसमें केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी रही है। अबतक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 10 लाख दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि  प्री ओलंपिक में देश को पांच स्वर्ण पदक दिलाने वाले दिव्यांग ही हैं।   केंद्रीय मंत्री ने दृष्टि दिव्यांग पिंटू कुमार और अस्थि दिव्यांग राखी कुमारी को सहायक उपकरण देकर कैंप में वितरण समारोह का शुभारंभ किया।
हालांकि जमुई सांसद चिराग पासवान उदघाटन मौके पर उपस्थित नहीं थे,केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनकी फ्लाईट रद्द हो जाने के कारण वो शाम तक जमुई पहुंचेंगे।
मंत्री ने सांसद के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर भाजपा के विकास प्रसाद सिंह, प्रकाश भगत, दलित सेना के जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, लोजपा के रत्नदीप सिंह सहित कई एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(अर्जुन अरनव)
जमुई | 12/01/2017 (शुक्रवार)
Edited by-Abhishek Kumar Jha
www.gidhaur.com


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ