Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : रविवार को प्रखंड में 17 किलोमीटर लंबी बनेगी मानव श्रृंखला

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : 21 जनवरी की मानव श्रृंखला को यादगार व ऐतिहासिक बनाने के लिए सुबे की सरकार के साथ सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियो द्वारा कई महीनों से तैयारियाँ की जा रही है। शनिवार को मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम की अध्यक्षता में एक बैठक प्रखंड के विभिन्न विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व सभी सरकारी व निजी स्कूलो के शिक्षको के साथ किया गया।

बीडीओ मो. जफर ने बताया कि प्रखंड में 17 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनायी जाएगी जिसमें सभी शिक्षको व जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को मानव श्रृंखला में बढ-चढकर सहयोग करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि एक किलोमीटर पर एक सेक्टर बनाया गया है। यानि की प्रखंड में 17 किलोमीटर तक बनने वाले मानव श्रृंखला के लिए 17 सेक्टर बनाया गया है। जिसमें सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सभी लोग मिलकर सरकार के द्वारा लिये गये ऐतिहासिक निर्णय को सफल बनाये।

बैठक में सभी लोगों को संकल्प पत्र देकर दहेज प्रथा व बाल विवाह को जड़ से मिटाने का संकल्प भी दिलाया गया। इसके प्रचार-प्रसार के लिए हैंडबिल व कैलेंडर भी लोगों बीच वितरण किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी रवि प्रसाद, अवर निरीक्षक विनोद झा, बीसीओ जितेन्द्र कुमार, साक्षर भारत के प्रखंड समन्वयक राजकुमार यादवेंदु, जदयु के प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता सहित विभिन्न विद्यालय के प्रभारी एवं कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व जनप्रतिनिधियों के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई      |      20/01/2018, शनिवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ