Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : 135 पाउच देशी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

gidhaur.com(चकाई) :- चकाई- जमुई मुख्य सड़क में  नावाडीह गांव के समीप से चकाई पुलिस ने एक बाइक से 135पाउच देशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने शराब के साथ बाइक सवार दो युवक को भी गिरफ्तार किया है।  शराब की खेप देवघर से मुंगेर ले जाया जा रहा था। चकाई थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की रविवार को  चकाई-जमुई मार्ग में नावाडीह गांव के समीप नियमित वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था।इसी क्रम में चकाई चौक की

ओर से आ रहे एक पल्सर बाइक को जांच के लिए रोका गया। जांच में बाइक पर रहे एक प्लास्टिक बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें देशी शराब  भरा पाउच मिला। बोरों में देशी शराब का  200-200 एमएल का 135 पाउच जब्त किया गया। साथ ही बाइक सवार युवक मो0 शहजाद एव विशाल कृष्ण शर्मा को गिरफ्तार  किया गया है। दोने युवक मुंगेर के निवासी बताये जाते हैं। पुछताछ में चालक ने शराब की खेप देवघर से मुंगेर  ले जाने की बात बताई है।
 
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर  गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में जमुई भेजा जा रहा है। अभियान में थानाध्यक्ष संजय कुमार के अलावे रामप्रकाश राम,सुरेश सिंह एवं बीएमपी के जवान शामिल थे।
(सुधीर यादव)
चकाई | 28/01/2018(रविवार)
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ