Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : 11 किमी लंबी बनी मानव श्रृंखला, सेना के जवानों ने किया जागरूक

Gidhaur.com (सोनो) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित मानव श्रृंखला सोनो में रविवार को शांति पुर्वक संपन्न हो गया। केबाली मोड़ से बलथर गांव, मनधाता गांव, प्रखंड मुख्यालय के रास्ते सोनो चौक, पायलवाजन, पंच पहाड़ी, भीठरा गांव होते हुए मनिकुरा आश्रम तक कुल 11 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं, जिविका कर्मचारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा साक्षरता कर्मी सुबह 10 बजे ही मानव श्रृंखला में शामिल होने सोनो पहुंच गये और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्धारित स्थान पर कतारबद्ध खड़े हो गए। दिन के 12 बजे से 12:30 बजे तक सभी ने लाइन में खड़े होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान मानव श्रृंखला में कतारबद्ध खड़े सभी लोगों ने तालियां बजाकर कार्यक्रम का समापन किया।

इस कार्यक्रम में बीडीओ पंकज कुमार, अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार शर्मा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत रंजन, आपूर्ति पदाधिकारी गंगाधर मंडल, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार, लघु सिंचाई पदाधिकारी प्रवीन कुमार, पौधा संरक्षण निरिक्षक कृष्णा सिंह, सहायक भुमि संरक्षक राजेश रंजन, कनिय अभियंता दीपक कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार पंडित, सहायक तकनीकी प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, बीसीओ प्रभात कुमार रंजन, इंदिरा आवास सहायक किशोर कुमार एवं पितांबर कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश महासचिव अयोध्या मंडल, ढोंढरी पंचायत के मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल के अलावा सैंकड़ों टोला सेवक, जिविका महिला कर्मचारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, साक्षरता से जुड़ी सैंकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकगण तथा सभी विभागीय कर्मी शामिल थे।

इस दौरान सोनो पुलिस की कड़ी तैनाती की गई। सोनो पुलिस के द्वारा सोनो-चकाई मुख्य मार्ग को कार्यक्रम की समाप्ति तक सील कर दिया गया था।

यहां बताते चलें कि सरस्वती पूजा एवं ठंड के कहर के अलावा मानव श्रृंखला के विरोध में कोर्ट के आदेश के मद्देनजर लोगों का कम पहुंचने से मानव श्रृंखला कार्यक्रम पुर्णत: विफल साबित हो गर्इ।

दुसरी ओर चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चरका पत्थर बाजार में स्थित एसएसबी बटालियन के कंपनी कमांडर संतोष कुमार के द्वारा बाल विवाह की रोकथाम एवं दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही सीएम नीतीश कुमार के द्वारा आहूत मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए अपने सभी जवानों तथा स्थानीय लोगों को शामिल कर लंबी कतार खड़ी कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

चंद्रदेव बरनवाल
सोनो      |     21/01/2018, रविवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ