Breaking News

6/recent/ticker-posts

ठंड में बच्चों व वृद्धों का रखें विशेष ख्याल

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : इस सप्ताह से ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे व पछुआ हवा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दो दिन से घने कोहरे व शीतलहर की वजह से सुबह दस बजे के बाद ही लोग घर से बाहर नजर आते हैं और शाम होते ही अपने अपने घरों में दुबक जाते हैं। 

चिकित्सको की माने तो इस ठंड नवजात बच्चों और 50 के उपर उम्र वाले लोगों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। अलीगंज पीएचसी में पदस्थापित डॉ. ए. आर. काजमी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवजात शिशु को सुबह और शाम घर से बाहर नही निकाले और विशेष बचाव करें क्योंकि ठंड की वजह से विषाणुजनित संक्रमण होने की ज्यादा संभावना होती है। इससे नीमोनिया भी हो सकती है और सर्दी  जुकाम का भी अधिक खतरा बना रहता है।

चिकित्सक ने बताया कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्रो में ज्यादातर लोग ठंड के मौसम आने पर अपने बंद कमरों में आग जलाकर सो जाते हैं जो सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। क्योंकि धुएँ से कार्बनडाईकसाइड पैदा होता है जो प्राण घातक हो सकता है। इस मौसम खासकर महिलाओं और अधिक उम्र वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिक उम्र वाले लोग मोंनिग वाक न करें और आवश्यकता हो तो घर में ही योगाभ्यास करें।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज      |      29/12/2017, शुक्रवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ