Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : इंदिरा गांधी की जयंती पर सम्मानित किये गए बुजुर्ग कांग्रेसी


Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के 100वें जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सिकंदरा विधान सभा से कांग्रेस के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने कहा कि इंदिरा जी ने देश को पंख देने का किया। उन्होंने देश के सभी निजी बैंको को राष्ट्रीयकृत कर लोगों को विकास के रास्ते पर लाने का काम किया। उन्होंने कई ऐसा काम देश के लिए किया जिसके बदौलत आज देश विकास की ओर अग्रसर है।

समारोह को पर्यवेक्षक सुनैना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने महिला होते हुए भी पड़ोसी देशों के छक्के छुड़ा दिए और देश के उत्थान के लिए कई गाथा लिखी। जिसका फायदा हम सभी देशवासियों को मिल रहा है।

सम्मान समारोह में जिले के सभी प्रखंडो से आये बुजुर्ग कांग्रेसियो को माला पहनाकर और चादर देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कई वक्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री की व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवी कुमारी, दीवाकर सिंह, निवास सिंह, सुधीर प्रसाद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभुदयाल सिंह, प्रसादी साव, प्राण सिंह, भाषो यादव, राजेश पासवान, धीरेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अरूण मिश्रा सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

चन्द्रशेखर सिंह 
अलीगंज, जमुई     |     20/11/2017, सोमवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ