Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : शौचालय की गंदगी से परेशान हैं मरीज, खुले में बह रहा गंदा पानी


Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : एक ओर चिकित्सको के द्वारा रोगियो को साफ-सफाई में रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी की गंगा बह रही है। जहाँ एक ओर सरकार स्वच्छ भारत का निर्माण के लिए कृत संकल्पित हैं। वही जिले के अलीगंज अस्पताल में शौचालय की बदबु से आमजन अब अस्पताल आने से परहेज करने लगे हैं। बताते चलें कि अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार के सामने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया है। लेकिन उसकी साफ-सफाई नही होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है।खासकर शौचालय के समीप ही मूत्रालय का निर्माण करा दिया गया है। नाला का निर्माण नही होने शौचालय व मूत्रालय का गंदा पानी अस्पताल परिसर में  खुले मे बहता है। जिसकी बदबु से अपना इलाज कराने आये मरीजों व साथ आये परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह, युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना, समाजसेवी श्याम सुंदर सिंह, युवा कांग्रेस के राजेश पासवान सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि मूत्रालय व शौचालय की साफ-सफाई नही किये जाने से अस्पताल आये मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। गंदा पानी अस्पताल प्रांगण में खुले में बहता है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। जहाँ लोग इलाज कराने अस्पताल आते हैं वही दुसरी बीमारी से भयभीत हैं।
बताते चलें कि अलीगंज अस्पताल में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हैं। इलाज कराने आये मरीज एक बीमारी का उपचार करवा कर दुसरी बीमारी घर ले जा रहे हैं। एक ओर सरकार खुले में शौच से मुक्ति का अभियान चला रखी है। लेकिन इसका अलीगंज अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों को खुले मे शौच जाना पड़ता है।पूर्व में बने शौचालय की साफ सफाई नही रहने व मूत्रालय का पानी खुले में बहते रहने से लोगों को असुविधा होती है। मरीजों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा है।
 डॉ. ए. आर. काजमी ने बताया कि अस्पताल के मुख्य गेट के सामने एक पंचायत समिति के मद से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवा दिया गया है। लेकिन उसके गंदा पानी खुले में बहने के कारण गंदगी है। इस समस्या की जानकारी से सिविल सर्जन व जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
    
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज, जमुई     |     30/11/2017 (गुरुवार)
  www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ