Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम



Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) :- गिद्धौर-घनश्याम स्थान रोड के कलाली घाट में शुक्रवार की देर संध्या को नवयुवक क्लब सह छठ पूजा समिति के तत्वावधान में ओपेन युगल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज के पश्चात सफल प्रतिभागियों को सार्वजनिक पुस्तकालय, गिद्धौर के वरीय सदस्यों द्वारा मेडल एवं ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रवि और विकास, द्वितीय स्थान मणी और सूरज, तृतीय स्थान चंदन और आनंद, चौथा स्थान अभिषेक और विक्की तथा पांचवॉं स्थान अविनाश और कलाम की जोड़ी ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता कुंदन कुमार चौधरी, उमेश कुमार एवं दीपक कुमार चौधरी ने क्विज आरंभ होने से पहले सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता के दौरान मंच पर सार्वजनिक पुस्तकालय, गिद्धौर के वरीष्ठ सदस्य कुन्दन कुमार सिन्हा, शक्ति नाथ झा, शिक्षक राजवंश केशरी, सार्वजनिक पुस्तकालय, गिद्धौर के सक्रिय सदस्य रमेश कुमार, परिमल कुमार मुख्य रूप से प्रतिभागियों का हौसला अफजाई कर रहे थे।
वहीं इस प्रतियोगिता में सुबोध कुमार सुमन कुमार ने क्विज मास्टर की भूमिका बखूबी निभाई। इसके अतिरिक्त प्रमित कुमार ने स्कोरर की निष्पक्ष भूमिका निभाई। बताते चलें कि क्विज को सफल बनाने में सार्वजनिक पुस्तकालय, गिद्धौर के अन्य सदस्यों एवं नवयुवक क्लब के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

अभिषेक कुमार झा
गिद्धौर      |      29/10/2017, रविवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ