Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : विधायक बंटी चौधरी ने किया जागरण कार्यक्रम का उदघाटन

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : जमुई के अलीगंज प्रखंड के मानपुर गाँव में बुधवार को लोक आस्था के महापर्व पर छठ पूजा समिति के द्वारा आयोजित दो दिवसीय जागरण कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाई पी सुमन ने किया। कार्यक्रम उदघाटन के बाद विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छठ पूजा लोक आस्था व विश्वास का सबसे महान पर्व है। लोग इसके तैयारी में महीनो से लगे रहते हैं। इस पर्व में शुद्धता व नेक भावनाओं से पूजा की तैयारियाँ की जाती है। हम भी भगवान भास्कर से पुरे सिकंदरा विधान सभा की विकास के लिए विनती करते हैं कि हर लोगों को छठ माँ सदबुदधि व ज्ञान, धन-दौलत देकर विकास की ओर ले जाये। उन्होंने  कहा कि मैं आप लोगों की सेवा में सदैव तत्पर हूँ। जब भी मेरा जरूरत पड़े बस आप याद करे मैं हाजिर रहूँगा।
जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने काँच  बास के बहंगिया, अरगा देवै जरूर, मारवौ रे सुगवा गीत गाकर ऐसा समा बाँधा की श्रोताओं ने रात भर भक्ति रस से आनंदित होते रहे। कलाकार रात भर लोगों को एक से बढ़कर एक छठ गीत के जागरण से जगमगाते रहे और श्रोता रात भर भक्ति रस के सरोवर में डुबकी लगाकर सराबोर होते रहे। मौके पर दलितसेना के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पासवान, योगेंद्र यादव, सोफेंदर यादव, अभिषेक कुमार, चंद्रशेखर आजाद, वाई. पी. सुमन, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद थे। 

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई    |      27/10/2017, शुक्रवार
www.gidhaur.com
[Edited by: Sushant]

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ