Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : दीपावली एवं छठ पर्व को ले शांति समिति की बैठक

 
Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : बुधवार को चंद्रदीप थाना परिसर में दीपावली व लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियो, बुद्धिजीवियों के साथ थानाध्यक्ष बबलु कुमार पांडेय की अध्यक्षता मे शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने कहा कि दीपावली दीपो व रोशनी का त्योहार है। इसे आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया। साथ बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से विभिन्न गाँव में छठ घाटो पर विशेष साफ सफाई करवाने की अपील किया। वही अंचलाधिकारी रवि प्रसाद ने कहा कि प्रखंड विभिन्न पंचायतों व गाँवो में छठ घाटो को साफ सफाई व लाईट की व्यवस्था पूजा समिति सदस्य व जनप्रतिनिधियों के देख रेख में विशेष रूप से किया जाय। ताकि छठ व्रतियो को घाट पर कोई परेशानी व कठिनाइयों का सामना नही करना पड़े। थाना अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि दीपावली में धमाके दार आवाज वाली पटाखे को छोड़ना वर्जित है। साथ ही दीपावली में पुलिस की पैनी नजर जुआरियो पर होगी अगर जुआ खेलते पकड़े गये जुआरियो को सीधे पकड़कर जेल भेज दिया जायेगा। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कहीं भी किसी प्रकार की भनक लगे तो आप थाना को तुरंत सुचित करे।
बैठक में उपस्थित लोग
मौके पर लोगों ने अपनी अपनी बातें रखकर भी सुझाव व मार्ग दर्शन दिया।मौके पर मो अशरफ, मो नौशाद, मनोज कुमार, सरपंच राजेंद्र चौधरी, मुखिया देवनंदन यादव, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी मौजूद थे।

चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज     |     19/10/2017, गुरुवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ