Breaking News

6/recent/ticker-posts

बेगुसराय जिले के कोहिनूर हैं कलाकार श्रवण साज : अमिय कश्यप

Gidhaur.com (बेगुसराय) : बिहार के चर्चित गायक श्रवण साज ज़िले के वैसे कोहिनूर हैं, जिन्होंने संगीत के क्षेत्र में ज़िले का नाम राष्ट्रीय क्षितिज पर गौरवान्वित किया है। ये बातें बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के संयोजक सह बॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप ने सोमवार को राष्ट्रकवि दिनकर फिल्मसिटी के सभागार में ज़िले के डुमरी गाँव से जुड़े प्रसिद्ध गायक श्रवण साज के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कही। श्री कश्यप ने कहा की श्री साज के गाये गाने आज भी लोगों की ज़ुबान पर है एवम् आने वाले वर्षों में इनसे ज़िले को काफी उम्मीदें हैं। अपने कई गानों से लोगों के दिलों पे राज करने वाले श्रवण साज पिछले डेढ़ दशक से मुम्बई में केंद्रीय विद्यालय में संगीत शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं। पिछले वर्ष प्रदर्शित हुई एवम् 70 से ज़्यादा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हिंदी फीचर फ़िल्म "जट जटिन" में भी गायक एवम् संगीतकार के रूप में श्री साज जुड़े थे। उक्त अवसर पर अपने सम्मान से अभिभूत श्री साज ने जिलेवासियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा की आज जो भी हूँ यहाँ के ही लोगों से मिले सहयोग, समर्थन एवम् शुभकामनाओं का प्रतिफल है। मौके पर चर्चित कवि-गीतकार प्रफुल्लचंद्र मिश्रा, चरित्र अभिनेता अरुण शांडिल्य, लोकगायक बबलू आनंद, प्रोडक्शन कंट्रोलर मुकेश ठाकुर,  गीतकार विदेशी शर्मा, चर्चित तबला वादक सिकंदर महराज, राकेश महंथ, अरविन्द पासवान आदि मौजूद थे।बताते चलें की चर्चित अंगिका गीत "बुढ़वा के देलकै धक्का मायर, सायकिल से छौरी" गाने को गा श्री साज चर्चा में आये थे। देश के लगभग सभी प्रतिष्ठित कलाकारों एवम् मंचों पर इन्हें कार्यक्रम में भागीदार बनने का अवसर प्राप्त हो चुका है। फिलहाल श्री साज निजी कार्यक्रम हेतु अपने गृह क्षेत्र आये हुए हैं।

(अनूप नारायण)
Gidhaur.com      |        11/10/2017, बुधवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ