Breaking News

6/recent/ticker-posts

समय से नही खुलता है अलीगंज का आपूर्ति कार्यालय

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : एक कहावत है कि 12 बजे लेट नही 1 बजे भेंट नहीं। इसी के तर्ज पर चल रहा है अलीगंज में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय। मंगलवार को एक बजे तक आपूर्ति कार्यालय में ताला लगा था। न तो आपूर्ति पदाधिकारी एक बजे तक आये न कोई कर्मी अब सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इस्लामनगर पंचायत के जानकी मांझी, तेतरी देवी, मुनमा देवी, चमेलवा देवी, कटनिया देवी, भाषो देवी आदि राशन कार्ड की समस्या को लेकर दो दिनों से प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। लाभुक बताते हैं कि डीलर के द्वारा कार्ड पर अनाज नही दिया जा रहा है। पिछले माह भी एक सप्ताह तक कार्यालय का चक्कर लगाया गया लेकिन आपूर्ति पदाधिकारी के समय पर नहीं आने व दो-दो जगह प्रभार में रहने के कारण इनके पास आमजन की समस्या से कोई मतलब नही है।
कार्यालय में लटका ताला
समस्या झेल रहे लोगों ने बताया कि समय से कभी भी कार्यालय नहीं खुलता है। जब मन हुआ तो खुला और कभी भी बंद कर चले जाना इनकी दिनचर्या बन चुकी है। आप कभी भी इस कार्यालय में आकर देख सकते हैं। यह प्रायः बंद ही रहता है। युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव महेश सिंह राणा एवं लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने बताया कि आपूर्ति कार्यालय के बंद रहने की शिकायत व आमजन के राशन कार्ड की सूची में गड़बड़ी की शिकायत आई है लेकिन आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय खुलने व बंद रहने की कोई समय सीमा नहीं है। आपूर्ति पदाधिकारी का भी महीनों में लोगों का दर्शन होता है। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। जिसकी शिकायत आम लोगों के दारा आवेदन देकर खाद्य आपूर्ति मंत्री बिहार सरकार से किया गया है।
इधर आपूर्ति पदाधिकारी से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, मोबाइल की घंटी बजती रही लेकिन रिसीव नही किया गया।

चंद्रशेखर सिंह

अलीगंज, जमुई     |      18/10/2017, बुधवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ