Breaking News

6/recent/ticker-posts

शिक्षक नेता आनंद कौशल के टूटे हाथ का हुआ पक्का प्लास्टर, आराम की सलाह

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : शनिवार 16 सितम्बर को जमुई के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह द्वारा बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह के दाहिने हाथ का पक्का प्लास्टर उनके निजी क्लीनिक में किया गया। डॉ. साह ने उन्हें एक माह तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी।
श्री कौशल के साथ शिक्षक संघ, जमुई के जिला सचिव रवि यादव, जिला मीडिया प्रभारी पंकज प्रकाश बच्चन, खैरा प्रखंड अध्यक्ष मुरारी शर्मा, कोषाध्यक्ष भोला जी, संयुक्त सचिव शशिभूषण कुमार, गिद्धौर प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव वर्णवाल, जमुई प्रखंड उपाध्यक्ष उत्तम कुमार, सनोज कुमार, निरंजन कुमार, शिक्षक संघ, चकाई से शिक्षक गौरव कुमार उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ज्ञात हो कि सोमवार 11 सितम्बर को गिद्धौर स्थित अपने आवास के सीढ़ियों से गिर जाने के बाद श्री कौशल के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद जमुई के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह के द्वारा उनका तात्कालिक उपचार कर कच्चा प्लास्टर किया गया था।

डॉ. साह के परामर्शानुसार पांच दिनों के बाद पक्का प्लास्टर करवाने की सलाह दी गई थी। जिसके मद्देनजर शनिवार को पुनः डॉ. से मिलकर श्री कौशल ने फ्रैक्चर हुए हाथ का पक्का प्लास्टर करवाया। 

गिद्धौर     |     16/09/2017, शनिवार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ