Breaking News

6/recent/ticker-posts

रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने की बाबा झूमराज स्थान की सफाई


Gidhaur.com (सोनो/बटिया) : रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत बटिया स्थित प्रसिद्ध बाबा झूमराज स्थान के चारों ओर जमा कचड़े की सफाई की गई। अभियान का नेतृत्व कंपनी कमांडर अमरेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों स्थानीय लोगों को श्री कुमार ने स्वच्छता से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी। मौके पर 215 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के क्ई सहायक कमांडेंट, प्रतिनिधिगण, समाजसेवीयों सहित सैंकड़ों स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

(चंद्रदेव बरनवाल)
Gidhaur.com     |     25/09/2017, सोमवार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ