Breaking News

6/recent/ticker-posts

इतना स्नेह कि गांववालों ने चौराहा का नाम रख दिया विकास वैभव चौराहा

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : अक्सर लोग वर्दी वालो से भय खाते हैं। उनसे मिलने से डरते हैं। लेकिन इससे अलग कई पुलिस वाले ऐसे होते हैं जिन्हें लोग सदियों तक याद रखते हैं। बिहार में ऐसे कई पुलिस अधिकारी रहे हैं जिन्होंने भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाई है। पश्चमी चंपारण के बगहा-2 प्रखंड के बरवल पीपरा ढाला को आज से विकास वैभव चौराहा के नाम से जाना जाएगा। विकास वैभव बगहा में एसपी रहे थे। लेकिन इतने चर्चित की आज भी लोग इन्हें दिल से याद करते है।

जंगल,पहाड़ और नदी से नैसर्गिक इस जिले में विकास वैभव ने काफी काम किया था। हालांकि बगहा के लोगो के बारे पूर्व डीजीपी अभयानंद भी अक्सर बताया करते थे कि वहाँ के लोगो ने उन्हें कितना प्यार दिया है। आज से बगहा के लोगो ने भी एक नई शुरुआत की है। बगहा के समरकोला गांव के बीच एक चौराहा अब विकास वैभव चौराहा के नाम से जाना जाएगा। 2007 में जब विकास वैभव बगहा के एसपी बनकर आये थे तब इस इलाके को चंपारण का चंबल कहा जाता था।

(अनूप नारायण)
Gidhaur.com        |       01/09/2017, शुक्रवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ