Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : बाढ़ पीड़ितों के लिए जदयू ने किया भिक्षाटन

Gidhaur.com (सोनो) - बुधवार को जनता दल यूनाइटेड के सोनो प्रखंड अध्यक्ष सह ढोंढरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भिक्षाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम सोनो प्रखंड कार्यालय से आरम्भ होकर सोनो चौक के रास्ते सोनो बाजार होते हुए गोविंद सिंह चौक तथा शितल चट्टी तक जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान जदयू सोनो प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल ने राहगीरों तथा व्यवसायियों से यथा शक्ति दान स्वरूप देकर उत्तरी बिहार में आई प्रलयकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में डब्बे लेकर भिक्षाटन कर रहे थे। इस भिक्षाटन कार्य में तकरीबन 5400 रुपए जमा हुए। बताया गया कि जमा राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जायेगा। भिक्षाटन कार्य में जदयू के अयोध्या मंडल, मो० शाहनवाज, रिंटू मंडल, मो० नौशाद, नकुल ठाकुर, निरंजन सिंह, विकास कुमार, इजराइल अंसारी तथा पप्पू सिन्हा सहित दर्जनों लोग शामिल थे। 

(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो     |     24/08/2017, गुरुवार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ