Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : प्रखंड कार्यालय में प्रमुख ने किया झंडोतोलन, पुलिस बल ने दी सलामी

Gidhaur.comगिद्धौर  |  प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख शम्भु कुमार केशरी द्वारा झंडोतोलन कर झंडे को सलामी दी गई। इस दौरान शम्भु कुमार केशरी ने समस्त प्रखंड वासियों को 71वीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति-अमन-चैन का सन्देश दिया। 
ध्वजारोहण के दरमियाँ दर्जनों की संख्या में पुलिस बल, प्रखंड कार्यालय कर्मचारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आदेशपाल, कुशल युवा कार्यक्रम के सहायक, स्थानीय निवासी अभय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, पिंकु साव, प्रमोद तांती के अलावा कई शिक्षक एवं प्रखंड वासी सम्मिलित थे। 

गिद्धौर    |    17/08/2017, गुरुवार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ