Breaking News

6/recent/ticker-posts

बरदघट्टा : कीचड़ भरे रास्तों से पहुँच बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Gidhaur.com - गंगरा पंचायत के बरदघट्टा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक चुनचुन कुमार के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी, सहायक शिक्षक और रसोइया द्वारा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। फिर सहायक शिक्षक अशोक पासवान द्वारा सभी बच्चों को प्रभात फेरी लगवाकर विद्यालय में प्रधानाध्यापक चुनचुन कुमार द्वारा झंडोत्तोलन कर सभा को संबोधित किया गया। प्रभारी द्वारा अभिभावकों को विद्यालय के विकास हेतु परस्पर सहयोग करने की अपील करते हुए आजादी के पावन दिवस पर अपनी इच्छानुकुल एक संकल्प को पालन करने हेतु सुझाव दिया गया। किसी ने नशा त्यागने तो किसी ने मजदुरी करके अपने बच्चों को हर हालत में पढाने तो किसी ने एक पौधा लगाने आदि का संकल्प लिया और राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। बच्चों ने भी हर दिन स्कूल आने का संकल्प लिया। मुस्लिम बच्चों द्वारा गाये गये राष्ट्रीय गीत ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों में जलेबी बांटी गई। ज्ञात हो कि इस गाँव तक आने के लिए कच्ची सडक भी नहीं है। सभी शिक्षक और बच्चे बरसात के मौसम में किचड में खाली पैर विद्यालय आते हैं। 

gidhaur.com    |    18/08/2017, शुक्रवार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ