Breaking News

6/recent/ticker-posts

धोवघट : गोस्वामी तुलसी दास की जयंती पर हुआ गायत्री यज्ञ का आयोजन

Gidhaur.com  |  रविवार को गोस्वामी तुलसी दास जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार, मलयपुर एवं गिद्धौर शाखा की ओर से संयुक्त रूप से गिद्धौर के धोवघट गांव में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में क्षेत्र के गायत्री परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तपोवन हरिद्वार से आए गायत्री परिवार के सदस्य सदानंद सिंह, विनय जी, श्रवण सिंह, संजय सिंह एवं सुखदेव वर्णवाल ने संस्कृत मंत्रोच्चारण एवं हवन-पूजन से वातावरण को भक्ति-रस में डुबो दिया। विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व जिला मंत्री उमाशंकर सिंह ने गोस्वामी तुलसी दास एवं भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज अगर तुलसी न होती तो हिंदुत्व अर्थात देव् संस्कृति नहीं होती।

यज्ञ कार्यक्रम के समापन पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने विश्व कल्याण की कामना कर यज्ञ में आहुति डाल तुलसीदास जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर यज्ञ की समाप्ति की। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्य व स्थानीय निवासी त्रिपुरारी सिंह, भवेश सिंह, कुणाल कुमार, इंद्रजीत कुमार राठौर, गुड्डू कुमार सहित गायत्री परिवार गिद्धौर की महिला सदस्य एवं दर्जनों भक्तजन उपस्थित थे। 

(अक्षय सिंह, धोवघट)
गिद्धौर  |  30/07/2017, रविवार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ