Breaking News

6/recent/ticker-posts

बिहार में नई सरकार का हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, जानें किसे मिला कौन सा विभाग


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जुलाई, 2017 (बुधवार) की शाम बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। इसके अगले दिन गुरुवार को नीतीश ने बीजेपी के समर्थन से छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुरुवार, 28 जुलाई को नीतीश ने 131 विधायकों के समर्थन के साथ बिहार विधानसभा में बहुमत साबित किया। बिहार की राजनीती में पिछले कई दिनों से जारी सियासी उथल-पुथल के बाद शनिवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पटना स्थित राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने जदयू, भाजपा और लोजपा के कुल 26 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि बिहार कैबिनेट में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं, जबकि फिलहाल 26 मंत्रियों को ही शपथ दिलाई गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले कैबिनेट विस्तार में बाकी बचे विभागों का बंटवारा किया जाएगा। घोषणा 27 मंत्रियों की हुई थी लेकिन भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी मंगल पांडेय समय पर नहीं पहुंचने के कारण वो शपथ नहीं ले सके। मंत्रिमंडल में जदयू से 14 और भाजपा से 11 विधायकों को शामिल किया गया है। जबकि रामविलास पासवान की लोजपा से उनके भाई पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने उनका अभिवादन किया, फिर राष्ट्रगान के बाद शपथ ग्रहण समारोह की विधिवत शुरुआत हुई। उसके बाद सभी मंत्रियों के नाम की घोषणा की गई और बारी-बारी सभी मंत्रियों ने शपथ ली। नीतीश की पूरी कैबिनेट में एक ही महिला मंत्री ने शपथ ली और उनका नाम मंजू वर्मा है, जो जदयू कोटे की मंत्री हैं और नीतीश कैबिनेट की पुरानी मंत्री हैं। 

मंत्री एवं उनके विभाग :-
1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी
2. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को वित्त, वाणिज्य कर, वन, आईटी
3. विजेंद्र यादव को ऊर्जा, उत्पाद, मद्य निषेध
4. प्रेम कुमार को कृषि विभाग
5. ललन सिंह 
को जल संसाधन, योजना विकास
6. नंद किशोर यादव को पथ निर्माण विभाग
7. श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य
8. रामनारायण मंडल 
को राजस्व, भूमि सुधार
9. जय कुमार सिंह 
को उद्योग, विज्ञान प्रावैधिकी
10. प्रमोद कुमार 
को पर्यटन 
11. कृष्णनंदन वर्मा 
को शिक्षा
12. महेश्वर हजारी को भवन निर्माण 
13. विनोद नारायण झा को पीएचईडी महकमा
14. शैलेश कुमार को ग्रामीण कार्य विभाग
15. सुरेश शर्मा को नगर विकास एवं आवास
16. मंजू वर्मा को समाज कल्याण विभाग
17. विजय सिन्हा को श्रम संसाधन विभाग
18. संतोष निराला को परिवहन विभाग
19. राणा रणधीर को सहकारिता विभाग
20. खुर्शीद उर्फ फिरोज को अल्पसंख्यक कल्याण, गन्ना उद्योग
21. विनोद सिंह को खान एवं भूतत्व
22. मदन सहनी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
23. कृष्ण कुमार ऋषि को कला संस्कृति विभाग
24. कपिल देव कामत को पंचायती राज विभाग
25. दिनेश यादव को लघु सिंचाई, आपदा प्रबंधन
26. रमेश ऋषिदेव को अनुसूचित जनजाति, कल्याण विभाग
27. पशुपति नाथ पारस को पशु एवं मत्स्य संसाधन
शुक्रवार को नई सरकार ने अपना बहुमत साबित किया था और उसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर थी। आज ही मंत्रिमंडल का विस्तार करने के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि नीतीश कुमार बिहार में विकास का काम बाधित नहीं होने देना चाहते हैं।

gidhaur.com  |  29/07/2017, शनिवार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ